पांच देशों के राजनयिकों ने राष्ट्रपति को अपने परिचय पत्र सौंपे
नई दिल्ली, सोमवार, 17 फ़रवरी 2025। पांच देशों के राजदूतों और उच्चायुक्तों ने सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को अपने परिचय पत्र पेश किये। राष्ट्रपति सचिवालय ने बताया है कि राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में कंबोडिया, मालदीव, सोमालिया, क्यूबा और नेपाल के राजदूतों तथा उच्चायुक्तों ने अपने परिचय पत्र राष्ट्रपति को सौंपे। परिचय पत्र प्रस्तुत करने वाले राजनयिकों में कंबोडिया की राजदूत रथ मैनी, मालदीव की उच्चायुक्त सुश्री ऐशथ अज़ीमा, सोमालिया के राजदूत डॉ. अब्दुल्लाही मोहम्मद ओडोवा, क्यूबा के राजदूत जुआन कार्लोस मार्सन एगुइलेरा और नेपाल के राजदूत डॉ. शंकर प्रसाद शर्मा शामिल हैं।
Similar Post
-
मायावती ने उत्तराखंड की चुनावी तैयारियों का लिया जायजा, वोटर लिस्ट से नाम हटने पर जताई चिंता
लखनऊ, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मा ...
-
अखिलेश का गठबंधन के दलों को संदेश; बात सीट की नहीं, जीत की है
लखनऊ, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध् ...
-
बिहार प्रशांत किशोर बोले- सभी शिक्षकों को लोकसभा चुनाव से पहले 7वां वेतनमान दिलाना जन सुराज की गारंटी
मुजफ्फरपुर, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। जन सुराज के सूत्रधार और वि ...
