जैसलमेर में पानी की लाइन में लीकेज, 50 से ज्यादा घर जलमग्न
जैसलमेर, सोमवार, 17 फ़रवरी 2025। राजस्थान के जैसलमेर जिले के रामदेवरा में सोमवार दोपहर पोकरण-फलसूंड-सिवाना पेयजल परियोजना की 60 इंच की लाइन फट जाने से निचले इलाकों के कुछ घरों में पानी भर गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। जैसलमेर के अधीक्षण अभियंता राजेश अग्रवाल ने बताया कि इंदिरागांधी नहर परियोजना से नाचना की ओर से चार शहर पोकरण, बालोतरा, सिवाना, नाचना के 550 गांवों को पेयजल आपूर्ति करने वाली 60 इंच की मुख्य लाइन में लीकेज के कारण पानी आसपास के गांवों में कुछ घरों तक पहुंच गया। उन्होंने बताया कि उच्च दबाव लाइन के कारण पानी का बहाव काफी तेज था।
अग्रवाल ने बताया कि पानी निकालकर लीकेज का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जलदाय विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है और लीकेज को ठीक करने का काम शुरू हो गया है। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि 24 से 48 घंटे में लाइन को ठीक कर दिया जायेगा। रामदेवरा थानाधिकारी शंकर लाल ने बताया पुलिया के पश्चिमी और उत्तरी दिशा के 25 मकानों में दो से तीन फुट पानी भर गया, लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि जलदाय विभाग के उच्चाधिकारी ने मौके पर पहुंच कर घरों में घुसे पानी से हुए नुकसान का जायजा लिया। लाल ने बताया कि मुख्य के सभी वाल्व खोल दिये गये और पानी के बहाव को मोड़ दिया गया है।
Similar Post
-
राहुल की हिरासत के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधान के इस्तीफे की मांग
जयपुर, बुधवार, 22 जुलाई 2026। दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान कांग ...
-
भारतीय पुलिस सेवा में नव पदोन्नत अधिकारियों ने की राज्यपाल से मुलाकात
जयपुर, सोमवार, 20 जुलाई 2026। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे से सोम ...
-
मुख्यमंत्री शर्मा ने किया ‘साइबर सुरक्षा अभियान’ पोस्टर का विमोचन
जयपुर, सोमवार, 20 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवा ...
