एकलव्य सेन की ‘व्हाट इज़ लव’ को मिला तगड़ा रिस्पांस
एकलव्य सेन की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘व्हाट इज़ लव’ को तगड़ा रिस्पांस मिला है। एकलव्य सेन पिछले छह साल से फिल्म निर्माण के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उनकी प्रोडक्शन हर साल किसी नए विषय पर फिल्म लेकर आती है। इस बार भी उन्होंने एक अलग और उम्दा विषय चुना है। 14 फरवरी को रिलीज हुई ‘व्हाट इज़ लव’ को दर्शकों ने काफी प्यार दिया है। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में हिमाचल की फेमस एक्ट्रेस भावना पठानिया और अवार्ड विनिंग एक्टर कुलदीप सिंह निभाई है। इसका निर्देशन और निर्माण एकलव्य ने अपने प्रोडकशन हाउस ईके एफ स्टूडियोज़ के सहयोग से किया है। 23 मिनट की फिल्म दर्शकों को बांधने में कामयाब रही। एकलव्य ने बताया कि मार्च और अप्रैल के बीच उनकी तीन और फिल्में रिलीज होने वाली हैं।
Similar Post
-
सर्जरी के बाद बालकृष्ण की दमदार वापसी, मैसूर में फिर शुरू की 'दादा' की शूटिंग
तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण ने अपनी अपकमिंग एक्शन ...
-
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा दूसरी बार बनने वाले हैं माता-पिता
बॉलीवुड के स्टार कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर एक ...
-
'नई नवेली' का नया गाना 'फटा पटाखा' रिलीज
आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा की अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' इन दिनों ...
