सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ का नया पोस्टर रिलीज
बॉलीवुड के दबंग अभिनेता सलमान खान अभिनीत फिल्म सिकंदर का पोस्टर रिलीज़ कर दिया गया है। फिल्म सिकंदर के निर्माता साजिद नाडियाडवाला के जन्मदिन पर फिल्म का पोस्टर रिलीज़ किया गया है। प्रोडक्शन हाउस ने इंस्टाग्राम पर फिल्म सिकंदर का पोस्टर साझा करते हुये कहा, “हमारे सभी प्यारे फैंस, आपका धैर्य हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। सिकंदर को जो प्यार मिला है, उसके बाद हम साजिद नाडियाडवाला के जन्मदिन पर आपके लिए एक छोटा सा तोहफा लाए हैं! 27 फरवरी को एक बड़ा सरप्राइज आपका इंतजार कर रहा है! हमारे साथ बने रहें।”
हाल ही में निर्माताओं ने फिल्म सिकंदर का टीजर जारी किया था और अब नया पोस्टर सलमान खान के जोशीले लुक की झलक दिखाता है, लेकिन फिल्म के निर्माता अभी भी कहानी के कई हिस्सों को छुपाए हुए हैं जिससे उत्साह बरकरार रहे। गौरतलब है कि सलमान खान आगामी ईद पर ‘सिकंदर’ के साथ बड़े पर्दे पर वापस आ रहे हैं, इस फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना भी होंगी। साजिद नाडियाडवाला निर्मित और ए.आर. मुरुगदॉस निर्देशित फिल्म सिकंदर ईद के अवसर पर रिलीज़ होगी।
Similar Post
-
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में शंकर महादेवन भी देंगे प्रस्तुति
मशहूर संगीतकार और गायक शंकर महादेवन कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग ...
-
11 अगस्त को आएगा मिर्ज़ापुर: दि मूवी का ट्रेलर
लोकप्रिय वेब सीरीज मिर्ज़ापुर के बड़े पर्दे के रूपांतरण मिर्ज़ापु ...
-
टाइगर श्रॉफ रेमो डिसूज़ा की फिल्म में नजर आएंगे
अभिनेता टाइगर श्रॉफ कोरियोग्राफर से फिल्मकार बने रेमो डिसूजा के न ...
