छत्तीसगढ: विधायक देवेंद्र यादव को मिली सुप्रीम कोर्ट से जमानत
रायपुर, गुरुवार, 20 फ़रवरी 2025। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के हिंसा मामले में जेल में बंद विधायक देवेंद्र यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत के रूप में गुरूवार को जमानत मिल गई। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद कल दोपहर या शाम तक उनकी जेल से रिहाई संभव है। यादव के वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी, जिस पर सुनवाई के बाद न्यायालय ने उन्हें राहत दी। अब कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद उन्हें जेल से बाहर लाया जाएगा।बलौदाबाजार हिंसा मामले में गिरफ्तार किए गए विधायक देवेन्द्र यादव पिछले 17 अगस्त से जेल में बंद हैं। विधायक पर पुलिस ने इन धाराओं में दर्ज किया है अपराध भिलाई कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव पर पुलिस ने इन डेढ़ दर्जन धाराओं में अपराध दर्ज किया है। हिंसा मामले में कुल 187 लोग जेल में बंद थे। जिसमें से 28 लोगों को जमानत मिल चुकी है। वहीं बार बार विधायक की जमानत याचिका खारिज हो रही थी। जिसके बाद विधायक के वकील ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। वहीं आज कोर्ट से राहत मिल गई।
Similar Post
-
राजस्थान परिवहन विभाग का राजस्व 13.82 प्रतिशत बढ़ा
जयपुर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। राजस्थान के परिवहन विभाग का राजस ...
-
नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण के लिए पीएम-धारा योजना को मंजूरी, 1.86 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च
नई दिल्ली, बुधवार, 30 सितंबर 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवा ...
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
श्रीनगर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्य ...
