नवनियुक्त मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात की
नई दिल्ली, गुरुवार, 20 फ़रवरी 2025। नवनियुक्त मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने बृहस्पतिवार को यहां राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। राष्ट्रपति कार्यालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बैठक की तस्वीर साझा की। पोस्ट में कहा गया, “भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।” कुमार ने बुधवार को 26वें मुख्य निर्वाचन आयुक्त के रूप में कार्यभार संभाला। उन्होंने राजीव कुमार का स्थान लिया है, जिन्होंने कार्यकाल खत्म होने के बाद मंगलवार को पद छोड़ दिया था।
Similar Post
-
मायावती ने उत्तराखंड की चुनावी तैयारियों का लिया जायजा, वोटर लिस्ट से नाम हटने पर जताई चिंता
लखनऊ, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मा ...
-
अखिलेश का गठबंधन के दलों को संदेश; बात सीट की नहीं, जीत की है
लखनऊ, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध् ...
-
बिहार प्रशांत किशोर बोले- सभी शिक्षकों को लोकसभा चुनाव से पहले 7वां वेतनमान दिलाना जन सुराज की गारंटी
मुजफ्फरपुर, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। जन सुराज के सूत्रधार और वि ...
