पांच देशों के राजनयिकों ने राष्ट्रपति मुर्मु को परिचय पत्र सौंपे
नई दिल्ली, गुरुवार, 20 फ़रवरी 2025। पांच देशों के राजदूतों और उच्चायुक्तों ने गुरूवार को यहां राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को अपने परिचय पत्र प्रस्तुत किये। राष्ट्रपति सचिवालय के अनुसार राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में पनामा, गुयाना, सूडान, डेनमार्क और फिलिस्तीन के राजदू तथा उच्चायुक्तों ने राष्ट्रपति के समक्ष अपने परिचय पत्र पेश किये। परिचय पत्र प्रस्तुत करने वालों में पनामा के राजदूत अलोंसो कोरेया मिगुएल, गुयाना के उच्चायुक्त धर्मकुमार सीराज, सूडान के राजदूत डॉ. मोहम्मद अब्दुल्ला अली एल्टॉम, डेनमार्क के राजदूत रासमस अबिल्डगार्ड क्रिस्टेंसन और फिलिस्तीन के राजदूत अब्दुल्ला मोहम्मद ए. अबुशावेश शामिल हैं।
Similar Post
-
मायावती ने उत्तराखंड की चुनावी तैयारियों का लिया जायजा, वोटर लिस्ट से नाम हटने पर जताई चिंता
लखनऊ, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मा ...
-
अखिलेश का गठबंधन के दलों को संदेश; बात सीट की नहीं, जीत की है
लखनऊ, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध् ...
-
बिहार प्रशांत किशोर बोले- सभी शिक्षकों को लोकसभा चुनाव से पहले 7वां वेतनमान दिलाना जन सुराज की गारंटी
मुजफ्फरपुर, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। जन सुराज के सूत्रधार और वि ...
