राजकुमार राव ने पत्नी पत्रलेखा को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
अभिनेता राजकुमार राव ने पत्नी-अभिनेत्री पत्रलेखा को उनके जन्मदिन के अवसर पर खास अंदाज में शुभकामनाएं दीं। पत्रलेखा के प्रति प्यार का इजहार करने के लिए राव ने सोशल मीडिया का सहारा लिया। इंस्टाग्राम पर अभिनेता ने दो तस्वीरें शेयर की और इसे सिंपल लेकिन इमोशंस से भरे कैप्शन से सजाया। उन्होंने लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो डियर। आई लव यू पत्रलेखा।” शेयर की गई दो तस्वीरों में से पहली तस्वीर में पत्रलेखा ऑफ-शोल्डर ड्रेस पहने कैमरे के लिए पोज देती दिखाई दीं। वहीं, दूसरी तस्वीर में राजकुमार और पत्रलेखा एक साथ पोज देते हुए नजर आए। पत्रलेखा आज अपने 35वें जन्मदिन का जश्न मना रही हैं। पत्रलेखा को सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उनके प्रशंसकों के साथ ही फिल्म जगत के तमाम सितारों ने शुभकामनाएं दी।
अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने पत्रलेखा के नाम एक खास मैसेज लिखा। पत्रलेखा के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए कुरैशी ने लिखा, "मेरी बहन, तुम हर चीज को बेहतर बनाती हो। पत्रलेखा, तुम्हारे जन्मदिन पर तुम्हें मिस कर रही हूं।" तस्वीर में दोनों सफेद टी-शर्ट में नजर आईं। राजकुमार राव और पत्रलेखा ने नवंबर 2021 में शादी की। इस जोड़े ने पहली बार 2014 की फिल्म ‘सिटी लाइट्स’ में साथ काम किया। इसके बाद उन्होंने ‘समझाणा’ में स्क्रीन स्पेस शेयर किया था। राजकुमार इन दिनों 'भूल चुक माफ' की शूटिंग में व्यस्त हैं। करण शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म वाराणसी में सेट है और छोटे शहर के रोमांस को खूबसूरती से दिखाती है।
फिल्म में राजकुमार राव के किरदार का नाम रंजन है, जो अपने प्यार तितली से शादी करने की उम्मीद में सरकारी नौकरी हासिल करता है। हालांकि, शादी से ठीक पहले उसके साथ अजीब घटनाएं होती हैं, जो उसकी दुनिया को पलट कर रख देती हैं। इसके बाद एक अलग तरह की कहानी शुरू होती है। दिनेश विजान के निर्देशन में बनी ‘भूल चुक माफ’ का निर्माण मैडॉक फिल्म्स ने किया है। फिल्म में राजकुमार राव के अपोजिट वामिका गब्बी हैं। फिल्म 10 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Similar Post
-
‘अल्फा’ की रिलीज डेट का ऐलान
यशराज फिल्म्स की फिल्म ‘अल्फा’ 10 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिली ...
-
प्यार का रूप बदलता रहता है, यह उम्र बढ़ने के साथ और भी खूबसूरत हो जाता है : सौरभ शुक्ला
फिल्म इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक फिल्में देने वाले अभिनेता और फिल् ...
-
‘लस्ट स्टोरीज़ 3’ में रोमांटिक अवतार में नजर आएंगे अली फज़ल
बॉलीवुड अभिनेता अली फज़ल, बहुप्रतीक्षित लस्ट स्टोरीज़ 3 में अपने रो ...
