उपमुख्यमंत्री डॉ. बैरवा ने नई दिल्ली की नवनियुक्त मुख्यमंत्री को दी बधाई
जयपुर, शुक्रवार, 21 फ़रवरी 2025। उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचन्द बैरवा गुरुवार को नई दिल्ली में मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता व अन्य मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए और नव नियुक्त मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने पर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री डॉ. बैरवा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन की सरकार नई दिल्ली के विकास को नई दिशा और गति प्रदान करेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्रीमती रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली में विकास कार्यों को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा नागरिकों को बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
Similar Post
-
राहुल की हिरासत के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधान के इस्तीफे की मांग
जयपुर, बुधवार, 22 जुलाई 2026। दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान कांग ...
-
भारतीय पुलिस सेवा में नव पदोन्नत अधिकारियों ने की राज्यपाल से मुलाकात
जयपुर, सोमवार, 20 जुलाई 2026। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे से सोम ...
-
मुख्यमंत्री शर्मा ने किया ‘साइबर सुरक्षा अभियान’ पोस्टर का विमोचन
जयपुर, सोमवार, 20 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवा ...
