भोजपुर : ट्रक से टकराई कार, महाकुंभ से लौट रहे एक ही परिवार के छह की मौत
आरा, शुक्रवार, 21 फ़रवरी 2025। बिहार के भोजपुर जिले में जगदीशपुर थाना क्षेत्र के आरा-मोहनियां राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुल्हिन बाजार के निकट आज सुबह तेज रफ्तार कार के खड़े ट्रक से टकराने से महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे पटना के एक ही परिवार की चार महिला और दो पुरुष समेत छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि प्रयागराज में महाकुंभ से स्नान कर एक ही परिवार के छह लोग कार से लौट रहे थे। तेज रफ्तार कार दुल्हिन बाजार में पेट्रोल पंप के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहले से खड़े एक ट्रक से टकरा गई। इस दुर्घटना में कार पर सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे शवों को बाहर निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को कार से शवों को बाहर निकलने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। मृतकों की पहचान पटना की करुणा देवी (56), आशा किरण (28) जूही रानी (25), प्रियम (20), संजय कुमार (60) और लाल बाबू सिंह (25) के रूप में की गई है। सभी मृतक महाकुंभ में स्नान करने के लिए गुरुवार को प्रयागराज गए थे। घटना कारण कार चला रहे लालू बाबू सिंह को नींद आना बताया का रहा है।
Similar Post
-
दिल्ली पुलिस ने 30 करोड़ रु की साइबर ठगी से जुड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया, सात गिरफ्तार
नई दिल्ली, सोमवार, 27 अक्टूबर 2026। दिल्ली पुलिस ने 30 करोड़ रुपय ...
-
न्यायालय ने धनशोधन मामले में रियल्टी कंपनी के प्रवर्तक की जमानत याचिका पर ईडी से जवाब मांगा
नई दिल्ली, सोमवार, 27 अक्टूबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने घर खरीदा ...
-
गुजरात सरकार ने देवभूमि द्वारका, कच्छ, जामनगर और पोरबंदर जिलों को सूखा प्रभावित घोषित किया
गांधीनगर, सोमवार, 27 अक्टूबर 2026। गुजरात सरकार ने सोमवार को दे ...
