थियेटर्स में फिर दिखाई जाएगी ‘रांझना’
दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार धनुष और बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर की सुपरहिट फिल्म ‘रांझना’ 28 फरवरी को री-रिलीज होगी। सिनेमाघरों में इन दिनों फिल्मों के री-रिलीज का ट्रेंड शुरू हो गया है। इसी कड़ी में फिल्म ‘रांझना’ री-रिलीज होने जा रही है। आनंद एल राय के निर्देशन में बनी फिल्म रांझणा वर्ष 2013 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सोनम कपूर और धनुष की केमेस्ट्री को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था। दर्शकों ने भी इस फिल्म को खूब प्यार दिया था। फिल्म रांझना बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुयी थी। फिल्मफेयर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके फिल्म रांझना के दोबारा रिलीज होने की जानकारी फैंस को दी है। फिल्म रांझणा 28 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। फिल्म रांझणा में धनुष और सोनम कपूर के साथ अभय देओल, स्वरा भास्कर और जीशान आयूब अहम किरदार निभाते नजर आए थे।
Similar Post
-
सर्जरी के बाद बालकृष्ण की दमदार वापसी, मैसूर में फिर शुरू की 'दादा' की शूटिंग
तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण ने अपनी अपकमिंग एक्शन ...
-
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा दूसरी बार बनने वाले हैं माता-पिता
बॉलीवुड के स्टार कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर एक ...
-
'नई नवेली' का नया गाना 'फटा पटाखा' रिलीज
आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा की अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' इन दिनों ...
