दिल्ली पुलिस ने मादक पदार्थ तस्कर की 1.78 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति जब्त की
नई दिल्ली, शनिवार, 22 फ़रवरी 2025। दिल्ली पुलिस ने बाहरी उत्तरी दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके में मादक पदार्थों के एक तस्कर से जुड़ी 1.78 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति जब्त की है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, आरोपी तस्लीमा उर्फ पुट्टी को जून 2024 में 400 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था। अधिकारी ने बताया कि व्यापक जांच के तहत पुलिस को मादक पदार्थों के पैसे के बड़े पैमाने पर लेन-देन का पता चला और तस्लीमा के मादक पदार्थ कारोबार से जुड़ी सात संपत्तियों की पहचान की गई, जिनकी कीमत 1.78 करोड़ रुपये आंकी गई। पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तर) निधि वलसन ने कहा, ‘इन संपत्तियों को मादक पदार्थों की तस्करी से प्राप्त आय का उपयोग करके खरीदे जाने का संदेह है, जिन्हें एनडीपीएस अधिनियम, 1985 की धारा 68 एफ (1) के तहत जब्त कर लिया गया है। जब्ती के आदेश को अंतिम मंजूरी के लिए वित्त मंत्रालय, राजस्व विभाग, लोक नायक भवन, नयी दिल्ली को भेज दिया गया है।’
Similar Post
-
रमेश ने सभापति को भेजा प्रमाण, कहा: देवरस ने लिखा था इंदिरा को पत्र
नई दिल्ली, शुक्रवार, 31 जुलाई 2026। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ...
-
भिवंडी में चार मंजिला इमारत ढहने से 10 लोगों की मौत, तीन घायल
ठाणे, शुक्रवार, 31 जुलाई 2026। महाराष्ट्र के भिवंडी में स्थानीय ...
-
सीबीआई ने 105 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में 10 जगहों पर तलाशी ली
नई दिल्ली, शुक्रवार, 31 जुलाई 2026। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सी ...
