जवाहर कला केन्द्र में आयोजित होगा राज्य स्तरीय आरोग्य मेला
- 1 मार्च से 4 मार्च, 2025 तक होगा राज्य स्तरीय आरोग्य मेले का आयोजन
जयपुर, रविवार, 23 फ़रवरी 2025। राज्य स्तरीय आरोग्य मेले का आयोजन जयपुर के जवाहर कला केन्द्र में 1 मार्च से 4 मार्च 2025 तक होगा। मेले की तैयारियों को लेकर आयुर्वेद विभाग के अतिरिक्त निदेशक एवं आरोग्य मेले के नोडल डॉ. बत्ती लाल बैरवा ने विभिन्न समितियों की बैठक ली जिसमें आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मेले के शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि राज्य के उप मुख्यमंत्री एवं आयुष मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा होंगे साथ ही अध्यक्षता जयपुर सांसद श्रीमती मंजू शर्मा करेंगी। विधायक श्री कालीचरण सर्राफ, महापौर नगर निगम ग्रेटर श्रीमती सौम्या गुर्जर एवं प्रमुख शासन सचिव श्री भवानी सिंह देथा विशिष्ट अतिथि होंगे।
मेले के मीडिया प्रभारी डॉ. लक्ष्मण सैनी ने बताया कि मेले में विश्व स्तरीय विषय विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया है जिनका व्याख्यान होगा जिसमें विभिन्न प्रकार की जड़ी-बूटियों की जानकारी दी जाएगी। बैठक मे सभी समितियों के प्रभारी अधिकारी व डॉ. कमल चंद, डॉ. दिनेश शर्मा परियोजना निदेशक आयुष मिशन, डॉ. सीताराम शर्मा रजिस्ट्रार इंडियन बोर्ड ऑफ मेडिसिन, डॉ. अंशुमान चतुर्वेदी, सहायक निदेशक, जयपुर ब, डॉ. समय सिंह मीणा, सहायक औषधि नियंत्रक, डॉ. शम्भू लाल शर्मा, डॉ. जगदीश बैरवा, डॉ. चेतीवाल, डॉ. राहुल पारासर, डॉ. नितिन गोयल, डॉ. कल्पना आदि ने भाग लिया।
Similar Post
-
मायावती ने उत्तराखंड की चुनावी तैयारियों का लिया जायजा, वोटर लिस्ट से नाम हटने पर जताई चिंता
लखनऊ, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मा ...
-
अखिलेश का गठबंधन के दलों को संदेश; बात सीट की नहीं, जीत की है
लखनऊ, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध् ...
-
बिहार प्रशांत किशोर बोले- सभी शिक्षकों को लोकसभा चुनाव से पहले 7वां वेतनमान दिलाना जन सुराज की गारंटी
मुजफ्फरपुर, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। जन सुराज के सूत्रधार और वि ...
