दिल्ली के नजफगढ़ में गैस पाइपलाइन में आग लगी
नई दिल्ली, शुक्रवार, 28 फ़रवरी 2025। दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में शुक्रवार को तड़के एक गैस पाइपलाइन में आग लग गई। इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। एक अग्निशमन अधिकारी ने यह जानकारी दी। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि तुड़ा मंडी के पास आग लगने की सूचना सुबह तीन बजकर 28 मिनट पर मिली। सूचना मिलते ही तुरंत चार दमकल वाहनों को घटनास्थल पर भेजा गया। अग्निशमन विभाग ने आधे घंटे के भीतर आग पर काबू पा लिया। डीएफएस अधिकारी ने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।
Similar Post
-
मायावती ने उत्तराखंड की चुनावी तैयारियों का लिया जायजा, वोटर लिस्ट से नाम हटने पर जताई चिंता
लखनऊ, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मा ...
-
अखिलेश का गठबंधन के दलों को संदेश; बात सीट की नहीं, जीत की है
लखनऊ, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध् ...
-
बिहार प्रशांत किशोर बोले- सभी शिक्षकों को लोकसभा चुनाव से पहले 7वां वेतनमान दिलाना जन सुराज की गारंटी
मुजफ्फरपुर, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। जन सुराज के सूत्रधार और वि ...
