अमृतसर हवाईअड्डे पर यात्री 8.17 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार
अमृतसर, शनिवार, 01 मार्च 2025। अमृतसर हवाईअड्डे पर एक यात्री को करीब आठ करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सीमा शुल्क अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यात्री मनदीप सिंह 26 फरवरी को मलेशिया से एक उड़ान के माध्यम से आया था और जब उसके सामान की जांच की गई, तो अधिकारियों को 8.17 किलोग्राम मादक पदार्थ मिला। उन्होंने कहा कि वह मादक पदार्थ गांजा लग रहा था, जिसकी अनुमानित कीमत 8.17 करोड़ रुपये आंकी। उन्होंने कहा कि सिंह के खिलाफ स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम, 1985 के तहत मामला दर्ज किया गया है। एक अन्य मामले में, सीमा शुल्क अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने सिंगापुर से आए एक यात्री के पास से 400 ग्राम सोना जब्त किया है। उन्होंने कहा कि उसके पास से लगभग 35.60 लाख रुपये की सोने की चेन और चूड़ी जब्त की गई है।
Similar Post
-
चक्रवात का खतरा: ओडिशा ने संवेदनशील इलाकों से लोगों को निकालने का काम जल्द शुरू करने का दिया निर्देश
भुवनेश्वर, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना ग ...
-
एनआईए ने मिजोरम में 236 किलो से अधिक मेथामफेटामीन की जब्ती मामले में एक और आरोपी को पकड़ा
नई दिल्ली, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (ए ...
-
कुलगाम मुठभेड़ में लतीफ भट समेत 2 लश्कर आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता
नई दिल्ली, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले ...
