‘आप’ ने भाविन चौधरी को पांच महीने बाद फिर से असम इकाई का प्रमुख नियुक्त किया
गुवाहाटी, रविवार, 02 मार्च 2025। आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव भाविन चौधरी को असम इकाई का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जिन्हें पांच महीने पहले पद से हटा दिया गया था। पार्टी के स्थायी अध्यक्ष मनोज धनोवर ‘व्यक्तिगत कारणों’ से सक्रिय नहीं हैं, इसलिए शनिवार को हुई बैठक में कार्यकारी समिति ने सर्वसम्मति से चौधरी को इस पद के लिए चुना। पिछले साल सितंबर में धनोवर के प्रदेश अध्यक्ष का पदभार संभालने से पहले चौधरी इस पद पर थे। कार्यभार संभालने के तुरंत बाद चौधरी ने “बढ़ती राजनीतिक हिंसा, लोकतांत्रिक आवाजों को दबाने और विपक्षी नेताओं तथा उनके परिवारों के खिलाफ जानबूझकर बदनामी अभियान’ चलाने की निंदा की। उन्होंने एक बयान में कहा, “भाजपा सरकार विपक्ष की आवाज को दबाकर व्यवस्थित रूप से लोकतंत्र की हत्या कर रही है। चाहे वे कितना भी दमन करें, असम के लोग उन्हें 2026 में करारा जवाब देंगे।”
Similar Post
-
मायावती ने उत्तराखंड की चुनावी तैयारियों का लिया जायजा, वोटर लिस्ट से नाम हटने पर जताई चिंता
लखनऊ, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मा ...
-
अखिलेश का गठबंधन के दलों को संदेश; बात सीट की नहीं, जीत की है
लखनऊ, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध् ...
-
बिहार प्रशांत किशोर बोले- सभी शिक्षकों को लोकसभा चुनाव से पहले 7वां वेतनमान दिलाना जन सुराज की गारंटी
मुजफ्फरपुर, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। जन सुराज के सूत्रधार और वि ...
