‘बागी-4’ के नए पोस्टर में दिखा टाइगर का इंटेंस लुक
टाइगर श्रॉफ ने रविवार को अपना 35वां जन्मदिन मनाया। ऐसे में प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला ने टाइगर के फैंस को तोहफा दिया है। ‘बागी-4’ से एक्टर के लुक का नया पोस्टर जारी किया गया है। नाडियाडवाला ग्रैंडसन प्रोडक्शन के इंस्टाग्राम हैंडल पर एक्टर का इंटेंस लुक देखने को मिल रहा है। पोस्ट में टाइगर को टैग करते हुए लिखा है- जन्मदिन मुबारक हो टाइगर श्रॉफ, रॉनी। आने वाला साल आपके लिए एक्शन से भरपूर रहे। शुभकामानएं। साथ ही, पोस्ट में फिल्म की रिलीज डेट मेंशन की गई है। ये फिल्म पांच सितंबर को रिलीज होगी। नए पोस्टर में टाइगर का आधा चेहरा दिख रहा है। उनके सिर से खून निकल रहा है और वो इंटेंस लुक के साथ सिगरेट पीते नजर आ रहे हैं।
Similar Post
-
सर्जरी के बाद बालकृष्ण की दमदार वापसी, मैसूर में फिर शुरू की 'दादा' की शूटिंग
तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण ने अपनी अपकमिंग एक्शन ...
-
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा दूसरी बार बनने वाले हैं माता-पिता
बॉलीवुड के स्टार कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर एक ...
-
'नई नवेली' का नया गाना 'फटा पटाखा' रिलीज
आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा की अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' इन दिनों ...
