हिजबुल मुजाहिद्दीन का फरार आतंकी गिरफ्तार
मुरादाबाद, शनिवार, 08 मार्च 2025। उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने हिजबुल मुजाहिद्दीन के फरार आतंकवादी को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि एटीएस और मुरादाबाद पुलिस के संयुक्त अभियान में हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकवादी उल्फत हुसैन उर्फ मोहम्मद सैफुल इस्लाम को गिरफ्तार कर लिया गया। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में प्रशिक्षित आतंकवादी की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। यह आतंकवादी 2001 में पुलिस हिरासत से फरार हो गया था जिसकी लंबे अरसे से तलाश थी। गिरफ्तार आतंकवादी जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले का निवासी है। उसे 2001 में भारी मात्रा में हथियार और गोली बारुद समेत गिरफ्तार किया गया था मगर वह सुरक्षा एजेंसियाें को चकमा देकर भाग निकला था। सुरक्षा एजेंसियां गिरफ्तार आतंकी से पूछताछ कर रही है।
Similar Post
-
मायावती ने उत्तराखंड की चुनावी तैयारियों का लिया जायजा, वोटर लिस्ट से नाम हटने पर जताई चिंता
लखनऊ, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मा ...
-
अखिलेश का गठबंधन के दलों को संदेश; बात सीट की नहीं, जीत की है
लखनऊ, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध् ...
-
बिहार प्रशांत किशोर बोले- सभी शिक्षकों को लोकसभा चुनाव से पहले 7वां वेतनमान दिलाना जन सुराज की गारंटी
मुजफ्फरपुर, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। जन सुराज के सूत्रधार और वि ...
