धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, एम्स में भर्ती
नई दिल्ली, रविवार, 09 मार्च 2025। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत रविवार को अचानक बिगड़ गई। आज तड़के बेचैनी और सीने में दर्द की शिकायत के बाद उपराष्ट्रपति को यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ( एम्स )में भर्ती कराया गया,जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर रख रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एम्स जाकर श्री धनखड़ के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। मोदी ने कहा, 'एम्स जाकर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ जी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ। धनखड़(73) को तड़के करीब दो बजे अस्पताल ले जाया गया। धनखड़ को एम्स के कार्डियोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. राजीव नारंग की देखरेख में क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) में भर्ती कराया गया।
Similar Post
-
मायावती ने उत्तराखंड की चुनावी तैयारियों का लिया जायजा, वोटर लिस्ट से नाम हटने पर जताई चिंता
लखनऊ, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मा ...
-
अखिलेश का गठबंधन के दलों को संदेश; बात सीट की नहीं, जीत की है
लखनऊ, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध् ...
-
बिहार प्रशांत किशोर बोले- सभी शिक्षकों को लोकसभा चुनाव से पहले 7वां वेतनमान दिलाना जन सुराज की गारंटी
मुजफ्फरपुर, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। जन सुराज के सूत्रधार और वि ...
