डीएलएफ गुरुग्राम में कार्यालय, खुदरा स्थल के विकास पर 6,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी
रियल एस्टेट कंपनी डीएलएफ की किराये पर रियल एस्टेट समाधान प्रदान करने वाली इकाई गुरुग्राम में 75 लाख वर्ग फुट के प्रमुख कार्यालय और खुदरा क्षेत्र के निर्माण पर लगभग 6,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। डीएलएफ साइबर सिटी डेवलपर्स लिमिटेड (डीसीसीडीएल), डीएलएफ और सिंगापुर के सॉवरेन संपदा कोष जीआईसी के बीच एक संयुक्त उद्यम है। इसमें डीएलएफ की हिस्सेदारी लगभग 67 प्रतिशत है। चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर (तीसरी) तिमाही के लिए अपने नवीनतम निवेशक प्रस्तुतीकरण में डीएलएफ ने बताया कि उसकी किराये वाले समाधान प्रदान करने वाली इकाई डीसीसीडीएल ने अपनी अल्ट्रा-प्रीमियम वाणिज्यिक परियोजना ‘डीएलएफ डाउनटाउन, गुरुग्राम’ के नए चरण में 55 लाख वर्ग फुट ‘ग्रेड ए प्लस’ कार्यालय स्थल का निर्माण शुरू कर दिया है।
इसके अलावा, डीसीसीडीएल ने गुरुग्राम में ‘डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया’ का निर्माण भी शुरू कर दिया है, जिसका कुल क्षेत्रफल 20 लाख वर्ग फुट है। अब तक 37 लाख वर्ग फुट क्षेत्र का निर्माण पूरा हो चुका है। सूत्रों के अनुसार, इस कार्यालय परिसर और शॉपिंग मॉल के निर्माण में कुल निवेश लगभग 6,000 करोड़ रुपये होगा। कंपनी के प्रवक्ता ने इस बारे में टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। डीसीसीडीएल, जिसके पास डीएलएफ समूह की किराये वाली परिसंपत्तियों का बड़ा हिस्सा है, के पास 4.04 करोड़ वर्ग फुट का परिचालन किराया पोर्टफोलियो है। इसमें से 3.64 करोड़ वर्ग फुट क्षेत्र कार्यालय स्थल और 40 लाख वर्ग फुट खुदरा अचल संपत्ति है।
Similar Post
-
रेपो दर में बढ़ोतरी से शेयर बाजार की तेजी थमी, सेंसेक्स 429 अंक गिरा
नीतिगत ब्याज दर (रेपो) में करीब चार साल बाद पहली बार बढ़ोतरी होने और ...
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
