बीसीसीआई के संयुक्त सचिव देसाई डब्ल्यूपीएल समिति में शामिल
नई दिल्ली, सोमवार, 10 मार्च 2025। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के नवनियुक्त संयुक्त सचिव रोहन देसाई को महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) की समिति में शामिल किया गया है। पंजाब क्रिकेट संघ के अध्यक्ष दिलशेर खन्ना को भी आठ सदस्यीय समिति में शामिल किया गया है। प्रभतेज भाटिया के बीसीसीआई कोषाध्यक्ष बनने के बाद यह स्थान रिक्त हुआ था। भाटिया कोषाध्यक्ष चुने जाने के कारण इस समिति का हिस्सा बने हुए हैं। डब्ल्यूपीएल समिति इस प्रकार है: रोजर बिन्नी – अध्यक्ष, देवजीत सैकिया (संयोजक) अरुण सिंह धूमल – आईपीएल अध्यक्ष, राजीव शुक्ला – बीसीसीआई उपाध्यक्ष, प्रभतेज भाटिया – बीसीसीआई मानद कोषाध्यक्ष, रोहन गौंस देसाई – बीसीसीआई मानद संयुक्त सचिव, मधुमती लेले, दिलशेर खन्ना।
Similar Post
-
गंभीर ने तीसरे टी20 से पहले महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए
इंदौर, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभ ...
-
आर अश्विन ने पुडुचेरी पिच की प्रशंसा की, कहा- ऐसे वेन्यू पर ही वनडे खेला जाना चाहिए
पुडुचेरी, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारत के पूर्व क्रिकेटर रविचं ...
-
मंधाना यूनिसेफ इंडिया की ‘सेलिब्रिटी एडवोकेट’ नामित, तेंदुलकर ने स्वागत किया
नई दिल्ली, रविवार, 11 अक्टूबर 2026। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ...
