अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 2025-26 के लिए 39,842 करोड़ रुपये का बजट पेश
ईटानगर, सोमवार, 10 मार्च 2025। अरुणाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री चौना मीन ने सोमवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 39,842 करोड़ रुपये से अधिक का बजट पेश किया। उन्होंने अपने बजट भाषण में लोगों के सामाजिक और आर्थिक सशक्तीकरण पर जोर दिया। राज्य सरकार ने 2025-26 के बजट में राजस्व प्राप्तियां 34,544.07 करोड़ रुपये और पूंजीगत प्राप्तियां 5,298.16 करोड़ रुपये रहने का अनुमान जताया है। इस तरह कुल प्राप्तियां 39,842.23 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। यह राशि 2024-25 के बजट अनुमान 35,840.79 करोड़ रुपये से 11.16 प्रतिशत अधिक है। बजट अनुमानों में, राजस्व व्यय 29,963.33 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। मीन ने कहा कि बजट में 966.65 करोड़ रुपये का राजकोषीय घाटा है, जो सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) का 2.02 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि यह बजट निवेश, बुनियादी ढांचा, अर्थव्यवस्था और नवोन्मेषण पर केंद्रित है।
Similar Post
-
रुपया दो पैसे की मामूली गिरावट के साथ 94.97 प्रति डॉलर पर
मुंबई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। रुपये ने बुधवार को सीमित दायरे मे ...
-
सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 1.13 लाख करोड़ रुपये घटा
स्थानीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स की ...
-
रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे मजबूत होकर 95.56 प्रति डॉलर पर
मुंबई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कार ...
