नोएडा: पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो लुटेरे गिरफ्तार किए
नोएडा (उप्र), बुधवार, 12 मार्च 2025। थाना सेक्टर 58 पुलिस ने मंगलवार देर रात एक मुठभेड़ के बाद दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि पुलिस द्वारा चलाई गई गोली एक बदमाश के पैर में लगी है। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) सुमित कुमार शुक्ला ने बताया कि थाना सेक्टर 58 पुलिस बीती रात को बिशनपुर गांव के पास बेरिकेड लगाकर जांच कर रही थी, तभी बाइक पर सवार दो लोग आते हुए दिखाई दिए। उन्होंने बताया कि संदिग्ध होने पर पुलिस ने उन्हें रूकने का इशारा किया, लेकिन बदमाश रूकने के बजाए वहां से भाग निकले। शुक्ला ने बताया कि पुलिस ने पीछा करके उन्हें घेर लिया और अपने आप को पुलिस से घिरा हुआ देख बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर गोली चला दी। उन्होंने बताया की जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। अपर उपायुक्त ने बताया कि पुलिस द्वारा चलाई गई गोली दिल्ली के त्रिलोकपुरी निवासी शकील के पैर में लगी। उन्होंने बताया कि इसका एक साथी फरीद मौके से भाग गया था, लेकिन बाद में पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। शुक्ला ने बताया कि इन बदमाशों के पास से पुलिस ने विभिन्न जगहों से लूटे गए पांच मोबाइल फोन, देसी तमंचा, कारतूस व लूट में प्रयुक्त होने वाली मोटरसाइकिल आदि बरामद की है। उन्होंने बताया कि इन बदमाशों के खिलाफ पूर्व में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल बदमाश को उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
Similar Post
-
राजस्थान परिवहन विभाग का राजस्व 13.82 प्रतिशत बढ़ा
जयपुर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। राजस्थान के परिवहन विभाग का राजस ...
-
नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण के लिए पीएम-धारा योजना को मंजूरी, 1.86 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च
नई दिल्ली, बुधवार, 30 सितंबर 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवा ...
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
श्रीनगर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्य ...
