मणिपुर: काकचिंग जिले से उग्रवादी गिरफ्तार
इंफाल, शनिवार, 15 मार्च 2025। मणिपुर पुलिस ने काकचिंग जिले से एक प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन के सदस्य को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के इस कैडर को शुक्रवार को काकचिंग जिले के लांगमेइदोंग मामांग लाइकाई से पकड़ा गया। अधिकारियों ने कहा कि चुराचांदपुर जिले के डांपी रिज इलाके में सुरक्षाबलों द्वारा चलाए गए एक अन्य अभियान में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया जिनमें एक राइफल, एक ‘सिंगल-बैरल’ बंदूक और दो आईईडी शामिल हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘राज्य में लूटे गए, छीने गए या अवैध हथियारों को बरामद करने के लिए पहाड़ी और घाटी जिलों में अभियान चलाया जा रहा है।’’
Similar Post
-
चक्रवात का खतरा: ओडिशा ने संवेदनशील इलाकों से लोगों को निकालने का काम जल्द शुरू करने का दिया निर्देश
भुवनेश्वर, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना ग ...
-
एनआईए ने मिजोरम में 236 किलो से अधिक मेथामफेटामीन की जब्ती मामले में एक और आरोपी को पकड़ा
नई दिल्ली, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (ए ...
-
कुलगाम मुठभेड़ में लतीफ भट समेत 2 लश्कर आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता
नई दिल्ली, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले ...
