अयोध्या में सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत
अयोध्या (उप्र), शनिवार, 15 मार्च 2025। अयोध्या जिले के हैदरगंज थाना क्षेत्र में पारारामपुर गांव के पास शुक्रवार शाम एक सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार चारों लोग होली खेलकर दो मोटरसाइकिलों पर लौट रहे थे तभी उनकी टक्कर एक तेज रफ्तार एसयूवी कार से हो गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी (बीकापुर) पीयूष पाल ने बताया कि कार चालक ने मोटरसाइकिल सवारों को टक्कर मारने के बाद भागने की कोशिश की और इस दौरान कार मोटरसाइकिल सवारों को करीब सौ मीटर तक घसीटे हुए लेगई, जिससे सड़क पर घर्षण के कारण दोनों मोटरसाइकिलों में आग लग गई और वे बुरी तरह जल गईं। गुस्साए ग्रामीणों ने बाद में कार में आग लगा दी।
पाल ने बताया कि मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई और कार चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पाल ने बताया कि चालक की पहचान हैदरगंज थाना क्षेत्र निवासी भास्कर उपाध्याय के रूप में हुई है, दुर्घटना में वह भी घायल हो गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान हैदरगंज थाना क्षेत्र के राम केवल (50), इंद्रजीत (32), राम सजीवन (42) और जेठू (38) के रूप में हुई है।
Similar Post
-
मायावती ने उत्तराखंड की चुनावी तैयारियों का लिया जायजा, वोटर लिस्ट से नाम हटने पर जताई चिंता
लखनऊ, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मा ...
-
अखिलेश का गठबंधन के दलों को संदेश; बात सीट की नहीं, जीत की है
लखनऊ, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध् ...
-
बिहार प्रशांत किशोर बोले- सभी शिक्षकों को लोकसभा चुनाव से पहले 7वां वेतनमान दिलाना जन सुराज की गारंटी
मुजफ्फरपुर, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। जन सुराज के सूत्रधार और वि ...
