जम्मू-कश्मीर के रियासी में मिनी बस पलटने से 30 लोग घायल
जम्मू, रविवार, 16 मार्च 2025। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में रविवार को एक मिनी बस के पहाड़ी सड़क पर पलट जाने से कम से कम 30 यात्री घायल हो गए, जिनमें ज्यादातर महिलाएं शामिल हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इनमें से दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना तारा मोड़ के निकट उस समय हुई जब बस राजौरी जिले के मुघला से रियासी के पौनी जा रही थी। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में 22 महिलाओं समेत 30 यात्री घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि गंभीर रूप से घायल दो लोगों रफाकत अली और गौतम शर्मा को इलाज के लिए जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
Similar Post
-
मायावती ने उत्तराखंड की चुनावी तैयारियों का लिया जायजा, वोटर लिस्ट से नाम हटने पर जताई चिंता
लखनऊ, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मा ...
-
अखिलेश का गठबंधन के दलों को संदेश; बात सीट की नहीं, जीत की है
लखनऊ, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध् ...
-
बिहार प्रशांत किशोर बोले- सभी शिक्षकों को लोकसभा चुनाव से पहले 7वां वेतनमान दिलाना जन सुराज की गारंटी
मुजफ्फरपुर, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। जन सुराज के सूत्रधार और वि ...
