पंजाब पुलिस ने दो हवाला ऑपरेटर को किया गिरफ्तार
चंडीगढ़, रविवार, 16 मार्च 2025। पंजाब पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े अवैध वित्तीय लेन-देन में मदद करने के आरोप में दो हवाला ऑपरेटर को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने दोनों के पास से 17 लाख रुपये नकद और एक लैपटॉप जब्त किया, जिसमें लेनदेन का महत्वपूर्ण ब्योरा था। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने रविवार को बताया कि मादक पदार्थ गिरोह पर निर्णायक कार्रवाई करते हुए अमृतसर देहात पुलिस ने दो हवाला ऑपरेटर सुखजीत सिंह और रणबीर सिंह को गिरफ्तार किया है, जो मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े अवैध वित्तीय लेनदेन में मदद करते थे। डीजीपी ने बताया कि अमृतसर में स्थानीय पुलिस द्वारा 561 ग्राम हेरोइन जब्त किए जाने की जांच के दौरान ये गिरफ्तारियां की गईं।
Similar Post
-
मायावती ने उत्तराखंड की चुनावी तैयारियों का लिया जायजा, वोटर लिस्ट से नाम हटने पर जताई चिंता
लखनऊ, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मा ...
-
अखिलेश का गठबंधन के दलों को संदेश; बात सीट की नहीं, जीत की है
लखनऊ, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध् ...
-
बिहार प्रशांत किशोर बोले- सभी शिक्षकों को लोकसभा चुनाव से पहले 7वां वेतनमान दिलाना जन सुराज की गारंटी
मुजफ्फरपुर, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। जन सुराज के सूत्रधार और वि ...
