उच्च न्यायालय केजरीवाल की जमानत को चुनौती देने वाली ईडी की याचिका पर सोमवार को करेगा सुनवाई
नई दिल्ली, रविवार, 16 मार्च 2025। दिल्ली उच्च न्यायालय आबकारी नीति से जुड़े कथित धन शोधन मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत को चुनौती देने वाली प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की याचिका पर सोमवार को सुनवाई करेगा। यह याचिका न्यायमूर्ति रविंदर डुडेजा के समक्ष सुनवाई के लिए सूचीबद्ध है। इससे पहले जांच एजेंसी के वकील द्वारा अनुरोध किए जाने पर अदालत ने सुनवाई स्थगित कर दी थी। केजरीवाल के वकील ने दलील दी थी कि उनकी जमानत बरकरार रखी जाए क्योंकि अन्य सभी आरोपियों को धनशोधन मामले में पहले ही जमानत मिल चुकी है। उच्चतम न्यायालय ने पिछले साल 12 जुलाई को धनशोधन मामले में केजरीवाल को अंतरिम जमानत दी थी।
Similar Post
-
मायावती ने उत्तराखंड की चुनावी तैयारियों का लिया जायजा, वोटर लिस्ट से नाम हटने पर जताई चिंता
लखनऊ, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मा ...
-
अखिलेश का गठबंधन के दलों को संदेश; बात सीट की नहीं, जीत की है
लखनऊ, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध् ...
-
बिहार प्रशांत किशोर बोले- सभी शिक्षकों को लोकसभा चुनाव से पहले 7वां वेतनमान दिलाना जन सुराज की गारंटी
मुजफ्फरपुर, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। जन सुराज के सूत्रधार और वि ...
