मणिपुर के विष्णुपुर जिले में सुरक्षा बलों ने हथियार और गोला-बारूद जब्त किया
इंफाल, सोमवार, 17 मार्च 2025। मणिपुर के विष्णुपुर जिले में सुरक्षा बलों ने एक तलाशी अभियान के दौरान हथियार और गोला-बारूद जब्त किए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि उयोक जंगल के आसपास से सुरक्षा बलों ने रविवार को 5.56 एमएम इंसास राइफल, नौ एमएम की दो कार्बाइन मशीन गन, .303 ‘मोडिफाइड स्नाइपर’, एक एसबीबीएल बंदूक, एक पिस्तौल, चार हथगोले और कारतूस जब्त किए गए। पुलिस ने बताया कि राज्य में लूटे गए हथियारों और अवैध हथियारों को बरामद करने के लिए खुफिया जानकारी के आधार पर छापे मारे जा रहे हैं। उसने बताया कि सुरक्षा बलों ने राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच)-2 (इंफाल से दीमापुर) पर आवश्यक वस्तुओं को ले जाने वाले 475 वाहनों की आवाजाही सुनिश्चित की और सभी संवेदनशील स्थानों पर कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।
Similar Post
-
राजस्थान परिवहन विभाग का राजस्व 13.82 प्रतिशत बढ़ा
जयपुर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। राजस्थान के परिवहन विभाग का राजस ...
-
नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण के लिए पीएम-धारा योजना को मंजूरी, 1.86 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च
नई दिल्ली, बुधवार, 30 सितंबर 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवा ...
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
श्रीनगर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्य ...
