फिल्म ‘कन्नप्पा’ से अक्षय कुमार का लुक रिलीज
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार ने अपनी आने वाली फिल्म कन्नप्पा से अपना लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया है। अक्षय कुमार फिल्म कन्नप्पा से दक्षिण भारतीय सिनेमा में डेब्यू करने वाले हैं। हाल ही में फिल्म कन्नप्पा का टीज़र रिलीज किया गया था। अब अक्षय कुमार ने इस फिल्म से अपना लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया है। अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम स्टोरी में जो पोस्ट शेयर किया है उसमें वह भगवान शिव के किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म कन्नप्पा में विष्णु मांचू, प्रीति मुखुंधन मोहनलाल, अक्षय कुमार, प्रभास और काजल अग्रवाल की अहम भूमिका है। फिल्म कन्नप्पा 25 अप्रैल, को दुनिया भर में रिलीज़ के लिए तैयार है।
Similar Post
-
सर्जरी के बाद बालकृष्ण की दमदार वापसी, मैसूर में फिर शुरू की 'दादा' की शूटिंग
तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण ने अपनी अपकमिंग एक्शन ...
-
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा दूसरी बार बनने वाले हैं माता-पिता
बॉलीवुड के स्टार कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर एक ...
-
'नई नवेली' का नया गाना 'फटा पटाखा' रिलीज
आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा की अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' इन दिनों ...
