ममता बनर्जी को लियोनेल मेसी की हस्ताक्षरित जर्सी मिली
कोलकाता, गुरुवार, 20 मार्च 2025। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अर्जेंटीना के फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी की हस्ताक्षरित जर्सी मिली है। बनर्जी ने मेसी को ‘एक महान खिलाड़ी’ बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह जर्सी बंगाल और ‘फुटबॉल’ के बीच अटूट संबंध की प्रतीक है। बनर्जी ने बुधवार रात सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘फुटबॉल मेरी रग-रग में बसा है। उसी प्रकार जैसे यह खेल बंगाल के हर उस व्यक्ति के दिल में है जिसने कभी फुटबॉल खेला है। आज इस जुनून को एक खास पहचान मिली, जब मुझे खुद लियोनेल मेसी की हस्ताक्षरित जर्सी प्राप्त हुई।’ उन्होंने कहा, ‘फुटबॉल का प्रेम हमें एक सूत्र में बांधता है और मेसी हमारे समय के महान खिलाड़ी हैं। यह जर्सी बंगाल और फुटबॉल के बीच अटूट संबंध की प्रतीक है।’
Similar Post
-
रमेश ने सभापति को भेजा प्रमाण, कहा: देवरस ने लिखा था इंदिरा को पत्र
नई दिल्ली, शुक्रवार, 31 जुलाई 2026। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ...
-
भिवंडी में चार मंजिला इमारत ढहने से 10 लोगों की मौत, तीन घायल
ठाणे, शुक्रवार, 31 जुलाई 2026। महाराष्ट्र के भिवंडी में स्थानीय ...
-
सीबीआई ने 105 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में 10 जगहों पर तलाशी ली
नई दिल्ली, शुक्रवार, 31 जुलाई 2026। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सी ...
