राज्यसभा: सभापति धनखड़ ने अयोग्यता संबंधी राकांपा, राकांपा (एससीपी) की याचिकाओं का किया निपटारा
नई दिल्ली, शुक्रवार, 21 मार्च 2025। राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और राकांपा-(एससीपी) के तीन सदस्यों को सदन से अयोग्य घोषित करने की मांग वाली याचिकाओं का निपटारा कर दिया। राज्यसभा सदस्य (दलबदल के आधार पर अयोग्यता) नियम, 1985 के उपनियम 6(2) के तहत प्रफुल्ल पटेल द्वारा 20 नवंबर, 2023 को वंदना चव्हाण और फौजिया खान (3 अप्रैल, 2020 से 2 अप्रैल, 2026) के संबंध में सभापति के विचार के लिए एक याचिका प्रस्तुत की गई थी। इसके साथ ही 21 नवंबर, 2023 को पटेल के संबंध में चव्हाण द्वारा ऐसी ही एक और याचिका प्रस्तुत की गई थी। दोनों याचिकाएं संविधान की दसवीं अनुसूची के तहत थी। लोकप्रिय रूप से इसे ‘दल बदल विरोधी कानून’ कहा जाता है। सुबह के सत्र के दौरान, धनखड़ ने सदन को सूचित किया कि उन्हें इन याचिकाओं के संबंध में राकांपा (एससीपी) के शरद पवार और राकांपा के प्रफुल्ल पटेल से पत्र मिले थे थे और दोनों ने आग्रह किया कि मामले में आगे कोई कार्रवाई नहीं की जाए।
Similar Post
-
मायावती ने उत्तराखंड की चुनावी तैयारियों का लिया जायजा, वोटर लिस्ट से नाम हटने पर जताई चिंता
लखनऊ, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मा ...
-
अखिलेश का गठबंधन के दलों को संदेश; बात सीट की नहीं, जीत की है
लखनऊ, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध् ...
-
बिहार प्रशांत किशोर बोले- सभी शिक्षकों को लोकसभा चुनाव से पहले 7वां वेतनमान दिलाना जन सुराज की गारंटी
मुजफ्फरपुर, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। जन सुराज के सूत्रधार और वि ...
