निर्वाचन आयोग ‘निष्क्रिय’, ‘विफल संस्था’ है: कपिल सिब्बल
नई दिल्ली, रविवार, 23 मार्च 2025। राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने निर्वाचन आयोग को ‘‘निष्क्रिय’’ और ‘‘विफल’’ संस्था करार देते हुए दावा किया है कि लोगों के एक बड़े वर्ग को आयोग पर भरोसा नहीं है क्योंकि उसने ‘‘अपनी संवैधानिक जिम्मेदारियों के अनुसार अपने कार्यों का निर्वहन नहीं किया।’’ सिब्बल ने ‘पीटीआई-भाषा’ से एक साक्षात्कार में कहा कि निर्वाचन आयोग पर अविश्वास के मुद्दे से जितनी जल्दी निपटा जाएगा, लोकतंत्र के बचने की संभावना उतनी ही अधिक होगी। उन्होंने कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस द्वारा लगाए गए मतदाता सूची में अनियमितताओं के आरोपों के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘‘निर्वाचन आयोग एक निष्क्रिय निकाय है। निर्वाचन आयोग ने अपने उन दायित्वों के अनुसार अपने कार्यों का निर्वहन नहीं किया है, जिसकी संविधान के तहत उससे अपेक्षा की जाती है।’’ राज्यसभा के निर्दलीय सदस्य सिब्बल ने कहा कि निर्वाचन आयोग आज एक ‘‘विफल संस्था’’ है और इस देश के लोगों के एक बड़े वर्ग को इस पर कोई भरोसा नहीं है।
Similar Post
-
रमेश ने सभापति को भेजा प्रमाण, कहा: देवरस ने लिखा था इंदिरा को पत्र
नई दिल्ली, शुक्रवार, 31 जुलाई 2026। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ...
-
भिवंडी में चार मंजिला इमारत ढहने से 10 लोगों की मौत, तीन घायल
ठाणे, शुक्रवार, 31 जुलाई 2026। महाराष्ट्र के भिवंडी में स्थानीय ...
-
सीबीआई ने 105 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में 10 जगहों पर तलाशी ली
नई दिल्ली, शुक्रवार, 31 जुलाई 2026। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सी ...
