इलाहबाद उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश उमेश कुमार ने डीईआरसी अध्यक्ष के तौर पर शपथ ली
नई दिल्ली, सोमवार, 24 मार्च 2025। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश उमेश कुमार ने सोमवार को दिल्ली बिजली नियामक आयोग (डीईआरसी) के अध्यक्ष के तौर पर शपथ ली। दिल्ली के ऊर्जा मंत्री आशीष सूद ने दिल्ली सचिवालय में उन्हें शपथ दिलाई। समारोह के बाद सूद ने पत्रकारों से कहा, “न्यायमूर्ति कुमार ने डीईआरसी का कार्यभार संभाल लिया है और उन्हें गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। हम कामना करते हैं कि वह दिल्ली के लोगों के लिए अच्छा काम करेंगे।” वह कार्यवाहक अध्यक्ष न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) जयंत नाथ की जगह लेंगे। उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त कार्यवाहक अध्यक्ष नाथ ने पिछले महीने दिल्ली में नयी सरकार के गठन के बाद पद छोड़ दिया था।
Similar Post
-
फडणवीस से वार्ता के निमंत्रण के बाद राकांपा ने कृषि ऋण माफी को लेकर आंदोलन स्थगित किया
छत्रपति संभाजीनगर, सोमवार, 29 जून 2026। राष्ट्रवादी कांग्रेस प ...
-
महाराष्ट्र टीईटी प्रश्नपत्र लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठी
मुंबई, सोमवार, 29 जून 2026। महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्षी ...
-
पुरी में देव स्नान पूर्णिमा का भव्य आयोजन
- 108 घड़ों के जल से हुए भगवान जगन्नाथ के दर्शन, लाखों भक्त हुए भाव ...
