उप्र में महिला सुरक्षा को लेकर सपा का संसद परिसर में प्रदर्शन, योगी का इस्तीफा मांगा
नई दिल्ली, सोमवार, 24 मार्च 2025। समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसदों ने उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा के मुद्दे को लेकर सोमवार को संसद भवन परिसर में प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने हाथों में तख्तियां ले रखी थीं जिन पर उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति और ‘बेटियों पर अत्याचार’ का उल्लेख था। सपा के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव ने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश की यह स्थिति हो गई है कि लड़कियों को मारकर लटका दिया जाता है। पहले अयोध्या में हुआ, फिर बलिया और बनारस में हुआ। कोई सुनने वाला नहीं है। कानून-व्यवस्था पूरी तरह भंग हो चुकी है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारी मांग है कि अन्याय करने वालों को दंड मिले। यदि ऐसा नहीं हो सकता तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री इस्तीफा दें। वह महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने में विफल रहे हैं।’’ सपा सांसदों ने संसद के दोनों सदनों में भी यह विषय उठाने का प्रयास किया।
Similar Post
-
मायावती ने उत्तराखंड की चुनावी तैयारियों का लिया जायजा, वोटर लिस्ट से नाम हटने पर जताई चिंता
लखनऊ, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मा ...
-
अखिलेश का गठबंधन के दलों को संदेश; बात सीट की नहीं, जीत की है
लखनऊ, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध् ...
-
बिहार प्रशांत किशोर बोले- सभी शिक्षकों को लोकसभा चुनाव से पहले 7वां वेतनमान दिलाना जन सुराज की गारंटी
मुजफ्फरपुर, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। जन सुराज के सूत्रधार और वि ...
