भारत, चीन के बीच सीमा संबंधी मामलों पर परामर्श एवं समन्वय तंत्र की 33वीं बैठक बीजिंग में सम्पन्न
नई दिल्ली, बुधवार, 26 मार्च 2025। चीन ने कहा कि भारत के साथ सीमा मामलों पर परामर्श एवं समन्वय के लिए कार्य तंत्र (डब्ल्यूएमसीसी) की 33वीं बैठक में दोनों पक्षों ने सीमा क्षेत्रों में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए ठोस और प्रभावी उपाय करने पर सहमति व्यक्त की है। यह बैठक मंगलवार को बीजिंग में आयोजित की गई। भारत में चीन के राजदूत जू फेइहोंग ने इस बैठक के बारे में सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा, ''चीन-भारत सीमा मामलों पर परामर्श और समन्वय के लिए कार्य तंत्र (डब्ल्यूएमसीसी) की 33वीं बैठक आज बीजिंग में आयोजित की गई। दोनों पक्षों ने सकारात्मक, रचनात्मक और दूरदर्शी दृष्टिकोण अपनाते हुए पिछले दिसंबर में चीन-भारत सीमा प्रश्न के लिए विशेष प्रतिनिधियों की 23वीं बैठक के दौरान हुई आम सहमति को लागू करने पर विचारों का व्यापक और गहन आदान-प्रदान किया। फेइहोंग ने इसी पोस्ट में लिखा कि ''दोनों पक्षों ने चीन-भारत सीमा क्षेत्रों में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए ठोस और प्रभावी उपाय करने और चीन-भारत सीमा प्रश्न के लिए विशेष प्रतिनिधियों की 24वीं बैठक के लिए सक्रिय रूप से तैयारी करने पर सहमति व्यक्त की।
Similar Post
-
मायावती ने उत्तराखंड की चुनावी तैयारियों का लिया जायजा, वोटर लिस्ट से नाम हटने पर जताई चिंता
लखनऊ, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मा ...
-
अखिलेश का गठबंधन के दलों को संदेश; बात सीट की नहीं, जीत की है
लखनऊ, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध् ...
-
बिहार प्रशांत किशोर बोले- सभी शिक्षकों को लोकसभा चुनाव से पहले 7वां वेतनमान दिलाना जन सुराज की गारंटी
मुजफ्फरपुर, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। जन सुराज के सूत्रधार और वि ...
