भाजपा घबराई, द्वी-भाषा नीति पर तमिलनाडु की आवाज निष्पक्ष परिसीमन सम्मान-न्याय की लड़ाई: स्टालिन
चेन्नई, गुरुवार, 27 मार्च 2025। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एवं द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) अध्यक्ष एम के स्टालिन ने गुरुवार को कहा कि द्वी -भाषा नीति और निष्पक्ष परिसीमन पर तमिलनाडु की दृढ़ और निष्पक्ष आवाज ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को परेशान कर दिया है। स्टालिन ने इसे सम्मान और न्याय की लड़ाई करार करार देते हुए कहा कि द्रमुक कभी किसी भाषा का विरोध नहीं करती है, बल्कि किसी भाषा को थोपने और अंधराष्ट्रवाद का विरोध करती है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उन पर विभाजन पैदा करने का आरोप लगाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पोस्ट में श्री स्टालिन ने कहा कि यह राजनीतिक ब्लैक कॉमेडी का सबसे काला दौर है।
उन्होंने कहा, 'द्वी -भाषा नीति और निष्पक्ष परिसीमन पर तमिलनाडु की निष्पक्ष और दृढ़ आवाज पूरे देश में गूंज रही है और भाजपा स्पष्ट रूप से घबरा गई है। बस उनके नेताओं के साक्षात्कार देखें। उन्होंने कहा, 'अब योगी आदित्यनाथ हमें नफरत पर व्याख्यान देना चाहते हैं? हमें बख्श दें। यह विडंबना नहीं है - यह राजनीतिक ब्लैक कॉमेडी का सबसे काला दौर है। 'उन्होंने कहा, 'हम किसी भाषा का विरोध नहीं करते। हम इसी भाषा को थोपे जाने और अंधराष्ट्रवाद का विरोध करते हैं। यह वोट के लिए दंगा करने की राजनीति नहीं है। यह सम्मान और न्याय की लड़ाई है।
Similar Post
-
मायावती ने उत्तराखंड की चुनावी तैयारियों का लिया जायजा, वोटर लिस्ट से नाम हटने पर जताई चिंता
लखनऊ, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मा ...
-
अखिलेश का गठबंधन के दलों को संदेश; बात सीट की नहीं, जीत की है
लखनऊ, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध् ...
-
बिहार प्रशांत किशोर बोले- सभी शिक्षकों को लोकसभा चुनाव से पहले 7वां वेतनमान दिलाना जन सुराज की गारंटी
मुजफ्फरपुर, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। जन सुराज के सूत्रधार और वि ...
