आई.सी.डी.एस. अधिकारियों और कर्मचारियों ने राज्य के विकास एवं खुशहाली में सक्रिय भागीदार बनने की ली शपथ
जयपुर, शुक्रवार, 28 मार्च 2025। राजस्थान दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में शुक्रवार को समेकित बाल विकास सेवाएं निदेशालय (आई सी डी एस) परिसर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निदेशक आईसीडीएस श्री ओ पी बुनकर द्वारा शपथ दिलवाई गई। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने निर्धारित प्रारूप अनुसार राजस्थान की महान परंपराओं का सम्मान एवं निर्वहन करते हुए राज्य के विकास एवं खुशहाली में सक्रिय भागीदार बनने की शपथ ली। उल्लेखनीय है कि राजस्थान दिवस समारोह के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा द्वारा नव संवत् चौत्र शुक्ल प्रतिपदा को राजस्थान दिवस के सप्ताह-पर्यंत आयोजन के रूप में मनाने की घोषणा की गई है। परंपरा के अनुसार, प्रतिवर्ष 30 मार्च को राजस्थान दिवस मनाया जाता है। 30 मार्च 2025 को राजपत्रित अवकाश होने के कारण, दिनांक 28 मार्च 2025 को ‘राजस्थान दिवस सप्ताह-पर्यंत उत्सव‘ के हिस्से के रूप में उक्त शपथ समारोह का आयोजन किया गया।
Similar Post
-
राजस्थान हाईकोर्ट ने जोधपुर प्रधान पीठ की संरचनात्मक कमियों पर जताई गंभीर चिंता, समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
- केंद्रीय गुंबद के पुनर्वास से जुड़े पुराने अनुबंध पर भी उठे स ...
-
NEET PG 2026 : इंटरनल पावर फेलियर के कारण iDZ सीतापुरा, जयपुर के 2 केंद्रों पर परीक्षा प्रक्रिया अधूरी रही
- इन 2 केंद्रों के अभ्यर्थियों के लिए 5 सितंबर को होगी पुनः परीक् ...
-
राजस्थान : डूंगरपुर के स्कूल में जर्जर कमरे की छत का हिस्सा गिरा
जयपुर, मंगलवार, 25 अगस्त 2026। राजस्थान के डूंगरपुर जिले के एक र ...
