राजस्थान दिवस के अवसर पर पशुपालन निदेशक ने अधिकारियों और कर्मचारियों को दिलाई शपथ
जयपुर, शुक्रवार, 28 मार्च 2025। राजस्थान दिवस प्रतिवर्ष 30 मार्च को मनाया जाता है। राजस्थान दिवस के अवसर पर इस वर्ष एक सप्ताह तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में राज्य स्तरीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। शपथ समारोह भी इन कार्यक्रमों का हिस्सा है। 30 मार्च को राजपत्रित अवकाश होने के कारण 28 मार्च को ही शपथ समारोह के आयोजन का निर्णय लिया गया। इसी क्रम में राजस्थान दिवस के गौरवमयी अवसर पर शुक्रवार को पशुपालन विभाग के निदेशक डॉ आनंद सेजरा ने अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रदेश के विकास, खुशहाली, आत्मनिर्भरता और समृद्धि के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ दिलाई। शपथ समारोह में विभाग के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों ने उपस्थित होकर विरासत भी और विकास भी की भावना को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के विकास के प्रति निष्ठा के लिए संकल्पबद्ध रहकर काम करने की शपथ ली।
Similar Post
-
राजस्थान हाईकोर्ट ने जोधपुर प्रधान पीठ की संरचनात्मक कमियों पर जताई गंभीर चिंता, समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
- केंद्रीय गुंबद के पुनर्वास से जुड़े पुराने अनुबंध पर भी उठे स ...
-
NEET PG 2026 : इंटरनल पावर फेलियर के कारण iDZ सीतापुरा, जयपुर के 2 केंद्रों पर परीक्षा प्रक्रिया अधूरी रही
- इन 2 केंद्रों के अभ्यर्थियों के लिए 5 सितंबर को होगी पुनः परीक् ...
-
राजस्थान : डूंगरपुर के स्कूल में जर्जर कमरे की छत का हिस्सा गिरा
जयपुर, मंगलवार, 25 अगस्त 2026। राजस्थान के डूंगरपुर जिले के एक र ...
