चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं में राजस्थान अग्रणी बने- राज्यपाल
- राज्यपाल बागडे ने "हेल्थकेयर पायनियर्स ऑफ राजस्थान" कॉफी बुक का लोकार्पण किया
जयपुर, शनिवार, 29 मार्च 2025। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने शुक्रवार को एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में "हेल्थकेयर पायनियर्स ऑफ राजस्थान" कॉफी बुक का लोकार्पण किया। श्री बागडे ने इस अवसर पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं की दृष्टि से महती कार्य करने वालों का अभिनंदन किया और कहा कि चिकित्सक पीड़ित मानवता की सेवा के लिए सेवा भाव रखते हुए कार्य करें। उन्होंने राज्य को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं में अग्रणी बनाने का भी आह्वान किया। उन्होंने चिकित्सकों द्वारा मरीज के साथ अच्छा व्यवहार करने और वैश्विक चुनौतियों के आलोक में चिकित्सा सेवाओं का प्रभावी विस्तार किए जाने पर जोर दिया। उन्होंने चिकित्सा क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले चिकित्सकों को सम्मानित भी किया।
Similar Post
-
राजस्थान हाईकोर्ट ने जोधपुर प्रधान पीठ की संरचनात्मक कमियों पर जताई गंभीर चिंता, समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
- केंद्रीय गुंबद के पुनर्वास से जुड़े पुराने अनुबंध पर भी उठे स ...
-
NEET PG 2026 : इंटरनल पावर फेलियर के कारण iDZ सीतापुरा, जयपुर के 2 केंद्रों पर परीक्षा प्रक्रिया अधूरी रही
- इन 2 केंद्रों के अभ्यर्थियों के लिए 5 सितंबर को होगी पुनः परीक् ...
-
राजस्थान : डूंगरपुर के स्कूल में जर्जर कमरे की छत का हिस्सा गिरा
जयपुर, मंगलवार, 25 अगस्त 2026। राजस्थान के डूंगरपुर जिले के एक र ...
