राज्यपाल ने तीर्थंकर भगवान आदिनाथ के मंदिर में पूजा अर्चना कर सबके मंगल की कामना की
- राज्यपाल ने रणकपुर मंदिर शिल्प स्थापत्य सौंदर्य की सराहना की
जयपुर, रविवार, 30 मार्च 2025। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे रविवार को पाली स्थित रणकपुर पहुंचे। उन्होंने वहां स्थित तीर्थंकर भगवान आदिनाथ के मंदिर में पूजा अर्चना कर सबके मंगल की कामना की। राज्यपाल ने अरावली पर्वतमाला के मध्य स्थित रणकपुर के भव्य जैन मंदिरों में उत्कीर्ण मूर्तियों, संगमरमर की नक्काशी और शिल्प सौंदर्य को देखते हुए कहा कि भारतीय शिल्प कला का यह अद्भुत उदाहरण है। उन्होंने रणकपुर मंदिरों के कलात्मक खंभों, गुंबदों और मेहराबों पर नाजुक जालीदार काम, फूलों की आकृतियाँ को देखकर शिल्पकारों के बारीक काम पर अचरज जताया। उन्होंने कहा कि राजस्थान भक्ति, शक्ति और वास्तु शिल्प का अद्भुत कला प्रदेश हैं।
Similar Post
-
राजस्थान हाईकोर्ट ने जोधपुर प्रधान पीठ की संरचनात्मक कमियों पर जताई गंभीर चिंता, समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
- केंद्रीय गुंबद के पुनर्वास से जुड़े पुराने अनुबंध पर भी उठे स ...
-
NEET PG 2026 : इंटरनल पावर फेलियर के कारण iDZ सीतापुरा, जयपुर के 2 केंद्रों पर परीक्षा प्रक्रिया अधूरी रही
- इन 2 केंद्रों के अभ्यर्थियों के लिए 5 सितंबर को होगी पुनः परीक् ...
-
राजस्थान : डूंगरपुर के स्कूल में जर्जर कमरे की छत का हिस्सा गिरा
जयपुर, मंगलवार, 25 अगस्त 2026। राजस्थान के डूंगरपुर जिले के एक र ...
