पाकिस्तान में छह आतंकवादी ढेर
इस्लामाबाद, रविवार, 30 मार्च 2025। पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में खुफिया सूचना पर आधारित अभियान के दौरान छह आतंकवादी मारे गये। सेना ने शनिवार को यह जानकारी दी। पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने एक बयान में बताया कि सुरक्षा बलों ने प्रांत के कलात जिले में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना पर अभियान चलाया। अभियान के दौरान सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच भीषण गोलीबारी हुई। आईएसपीआर ने बताया कि छह आतंकवादी मारे गए। आईएसपीआर ने बताया कि मारे गए आतंकवादी कानून प्रवर्तन एजेंसियों के खिलाफ हमलों और निर्दोष नागरिकों की लक्षित हत्याओं में सक्रिय रूप से शामिल थे।
Similar Post
-
माकपा नेता ने केजरीवाल से मुलाकात में ईसी विवाद, विजयन के खिलाफ ईडी की कार्रवाई पर चर्चा की
नई दिल्ली, रविवार, 27 सितंबर 2026। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार् ...
-
पश्चिम मेदिनीपुर में बिजली के करंट से तीन हाथियों की मौत
कोलकाता, रविवार, 27 सितंबर 2026। बंगाल में पश्चिम मेदिनीपुर जिल ...
-
केरलम में सरकारी विभाग की वेबसाइट हैक, संदिग्ध पाकिस्तानी समूह ने ली जिम्मेदारी
तिरुवनंतपुरम, रविवार, 27 सितंबर 2026। केरलम सरकार के सामान्य प् ...
