केरल : सांसद प्रियंका गांधी के काफिले को रोकने के आरोप में यूट्यूबर गिरफ्तार
त्रिशूर (केरल), सोमवार, 31 मार्च 2025। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के काफिले को रोकने के आरोप में एक यूट्यूबर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मन्नुथी पुलिस ने घटना के सिलसिले में एलानाडू निवासी अनीश अब्राहम को हिरासत में लिया और बाद में उसे थाने से जमानत पर रिहा कर दिया गया। उसकी कार भी जब्त कर ली गई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे मन्नुथी बाईपास जंक्शन पर हुई, जब प्रियंका अपने निर्वाचन क्षेत्र और मलप्पुरम जिले में कई कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद वंदूर, मलप्पुरम से कोच्चि हवाई अड्डे जा रही थीं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी ने कथित तौर पर वायनाड से सांसद की सुरक्षा में शामिल वाहन के हॉर्न बजाने से नाराज होकर अपनी कार काफिले के सामने रोक दी। जब मन्नुथी के उप निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस दल ने अवरोध को हटाने का प्रयास किया, तो वह कथित तौर पर उनसे झगड़ा करने लगा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जानबूझकर काफिले में घुसने, लोगों की जान खतरे में डालने और पुलिस के निर्देशों की अवहेलना करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
Similar Post
-
मायावती ने उत्तराखंड की चुनावी तैयारियों का लिया जायजा, वोटर लिस्ट से नाम हटने पर जताई चिंता
लखनऊ, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मा ...
-
अखिलेश का गठबंधन के दलों को संदेश; बात सीट की नहीं, जीत की है
लखनऊ, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध् ...
-
बिहार प्रशांत किशोर बोले- सभी शिक्षकों को लोकसभा चुनाव से पहले 7वां वेतनमान दिलाना जन सुराज की गारंटी
मुजफ्फरपुर, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। जन सुराज के सूत्रधार और वि ...
