दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश डी. के. शर्मा का कलकत्ता उच्च न्यायालय में तबादला
नई दिल्ली, मंगलवार, 01 अप्रैल 2025। दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति दिनेश कुमार शर्मा का मंगलवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय में तबादला कर दिया गया। विधि और न्याय मंत्रालय ने यह जानकारी दी। शर्मा, दिल्ली उच्च न्यायालय के ऐसे तीसरे न्यायाधीश हैं, जिनका हाल के दिनों में तबादला किया गया है। कुछ दिन पहले, न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा और न्यायमूर्ति चंद्रधारी सिंह का स्थानांतरण किया गया था। उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने पिछले महीने न्यायमूर्ति शर्मा के स्थानांतरण की सिफारिश की थी। न्यायमूर्ति शर्मा वर्तमान में दिल्ली उच्च न्यायालय में वरिष्ठता में 18वें स्थान पर हैं। उन्हें साल 2022 में उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत होने से पहले शर्मा नयी दिल्ली में जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा दिल्ली उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार (सतर्कता) थे।
Similar Post
-
रमेश ने सभापति को भेजा प्रमाण, कहा: देवरस ने लिखा था इंदिरा को पत्र
नई दिल्ली, शुक्रवार, 31 जुलाई 2026। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ...
-
भिवंडी में चार मंजिला इमारत ढहने से 10 लोगों की मौत, तीन घायल
ठाणे, शुक्रवार, 31 जुलाई 2026। महाराष्ट्र के भिवंडी में स्थानीय ...
-
सीबीआई ने 105 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में 10 जगहों पर तलाशी ली
नई दिल्ली, शुक्रवार, 31 जुलाई 2026। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सी ...
