कर्नाटक में वैन-ट्रक की टक्कर से पांच लोगों की मौत
Bकर्नाटक के कलबुर्गी जिले में नेलोगी क्रॉस के निकट शुक्रवार तड़के वैन के खड़े ट्रक से टकरा जाने से पांच लोगों की मौत हो गयी तथा 10 अन्य घायल हो गये। पुलिस सूत्राें के मुताबिक दुर्घटना सुबह करीब 03:30 बजे हुई। सभी मृतक बागलकोट जिले के निवासी हैं। घायलों को इलाज के लिए कलबुर्गी अस्पताल ले जाया गया है। कलबुर्गी के पुलिस अधीक्षक ए श्रीनिवासुलु ने दुर्घटनास्थल का दौरा किया और प्रारंभिक जांच की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।
Similar Post
-
चमोली सुरंग हादसे में सात लोगों की मौत, तीन लापता लोगों की तलाश जारी
गोपेश्वर (उत्तराखंड), शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। उत्तराखंड के चमो ...
-
मुख्यमंत्री उमर ने जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावे को लेकर पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया
श्रीनगर, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावा ...
-
कोयले की मांग 2030 तक 1.6 अरब टन तक पहुंचने का अनुमान : सचिव
मुंबई, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। केंद्रीय कोयला सचिव विक्रम देव ...
