कर्नाटक में मिनी बस के खड़े ट्रक से टकराने से पांच लोगों की मौत, 11 अन्य घायल
कलबुर्गी (कर्नाटक), शनिवार, 05 अप्रैल 2025। कर्नाटक में कलबुर्गी जिले के जेवर्गी तालुक में नेलोगी क्रॉस के पास शनिवार तड़के एक मिनी बस के खड़े ट्रक से कथित तौर पर टकरा जाने से 13 वर्षीय एक किशोरी समेत पांच लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि सभी यात्री बगलकोट के रहने वाले थे और वे कलबुर्गी जिले में एक दरगाह जा रहे थे, इसी दौरान तड़के करीब साढ़े तीन बजे यह दुर्घटना हो गई। कलबुर्गी के पुलिस अधीक्षक ए श्रीनिवासुलु ने बताया कि दुर्घटना इतनी भयानक थी कि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य यात्री घायल हो गए। प्रारंभिक जांच का हवाला देते हुए एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि कथित तौर पर तेज गति से चल रही मिनी बस का चालक नींद में था और उसने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया जिसके कारण बस खड़े ट्रक से टकरा गई। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
Similar Post
-
मायावती ने उत्तराखंड की चुनावी तैयारियों का लिया जायजा, वोटर लिस्ट से नाम हटने पर जताई चिंता
लखनऊ, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मा ...
-
अखिलेश का गठबंधन के दलों को संदेश; बात सीट की नहीं, जीत की है
लखनऊ, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध् ...
-
बिहार प्रशांत किशोर बोले- सभी शिक्षकों को लोकसभा चुनाव से पहले 7वां वेतनमान दिलाना जन सुराज की गारंटी
मुजफ्फरपुर, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। जन सुराज के सूत्रधार और वि ...
