तमिलनाडु उच्च विकास दर के साथ भारत का नेतृत्व करेगा : स्टालिन
चेन्नई, शनिवार, 05 अप्रैल 2025। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने शनिवार को कहा कि राज्य 9.69 प्रतिशत की वृद्धि के साथ देश में अग्रणी है, जो भारत में सबसे अधिक है। स्टालिन ने कहा कि अधिक सराहनीय बात यह है कि राज्य ने समावेशिता, लैंगिक समानता और विकास के भौगोलिक विस्तार पर ध्यान केंद्रित करके यह लक्ष्य हासिल किया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी एक पोस्ट में कहा, ‘‘मजबूत बुनियादी बातों, स्थिर शासन और स्पष्ट रणनीतिक दृष्टि से प्रेरित हमारा द्रविड़ मॉडल हमारे राज्य और लोगों के भविष्य को आकार दे रहा है। हम जोश और दृढ़ संकल्प के साथ 1000 अरब अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था के अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहे हैं।’’
Similar Post
-
मायावती ने उत्तराखंड की चुनावी तैयारियों का लिया जायजा, वोटर लिस्ट से नाम हटने पर जताई चिंता
लखनऊ, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मा ...
-
अखिलेश का गठबंधन के दलों को संदेश; बात सीट की नहीं, जीत की है
लखनऊ, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध् ...
-
बिहार प्रशांत किशोर बोले- सभी शिक्षकों को लोकसभा चुनाव से पहले 7वां वेतनमान दिलाना जन सुराज की गारंटी
मुजफ्फरपुर, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। जन सुराज के सूत्रधार और वि ...
