‘आप’ ने निजी स्कूलों में फीस वृद्धि को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा
नई दिल्ली, शनिवार, 05 अप्रैल 2025। आम आदमी पार्टी ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार पर आरोप लगाया कि वह निजी स्कूलों को मनमाने ढंग से फीस बढ़ाने की अनुमति दे रही है। एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आप के वरिष्ठ नेता और पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था को ‘शिक्षा माफिया’ के हवाले कर दिया है। सिसोदिया ने कहा, ‘जब से दिल्ली में भाजपा सरकार आई है, लोग परेशान हैं। अस्पतालों में दवाएं उपलब्ध नहीं हैं, लंबे समय तक बिजली कटौती होती है और अब निजी स्कूल फीस बढ़ाकर अभिभावकों को लूट रहे हैं।’
उन्होंने दावा किया कि कई निजी स्कूलों ने फीस में 20 से 82 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की है। उन्होंने सरकार पर निष्क्रियता का आरोप लगाया। सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में आप नेता आतिशी ने आरोपों को दोहराया और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो से जांच की मांग की। उन्होंने कहा, ‘इस संवाददाता सम्मेलन के माध्यम से देखिए कि किस तरह अरविंद केजरीवाल की सरकार ने 2015 में सत्ता में आने के बाद निजी स्कूलों को मनमाने ढंग से फीस बढ़ाने से रोका था। लेकिन भाजपा सरकार आते ही इन स्कूलों को फिर से लूट की खुली छूट मिल गई।’
उन्होंने सवाल किया कि एक दशक से फीस नहीं बढ़ाने वाले निजी स्कूल अब भाजपा के सत्ता में आने के एक महीने के भीतर ही फीस कैसे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने पूछा, ‘क्या भाजपा सरकार इसमें मिलीभगत है?’ इससे पहले शुक्रवार को आप के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी’एक्स’ द्वारका के एक निजी स्कूल में फीस वृद्धि के बारे में एक समाचार पत्र की कतरन साझा की थी। उन्होंने कहा, ’10 साल में हमने दिल्ली के निजी स्कूलों को मनमाने ढंग से फीस बढ़ाने की इजाजत नहीं दी। हमने शिक्षा माफिया को खत्म कर दिया। उनकी (भाजपा) सरकार बनने के एक महीने के भीतर ही शिक्षा माफिया वापस आ गया है।’
Similar Post
-
तमिलनाडु में निर्वाचन आयोग ने 1,262 करोड़ रुपये की वस्तुएं जब्त कीं
चेन्नई, बुधवार, 22 अप्रैल 2026। तमिलनाडु की मुख्य निर्वाचन अधिक ...
-
बिहार : तेजस्वी ने राज्य सरकार पर लगाया वित्तीय कुप्रबंधन का आरोप
पटना, बुधवार, 22 अप्रैल 2026। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ...
-
मायावती ने कार्यकर्ताओं को महिला आरक्षण मुद्दे पर धरना-प्रदर्शन से दूर रहने को कहा
लखनऊ, बुधवार, 22 अप्रैल 2026। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्र ...
