न्यायमूर्ति अरुण पल्ली को हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश
नई दिल्ली, रविवार, 06 अप्रैल 2025। उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति अरुण पल्ली को जम्मू और कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की है। शीर्ष अदालत की ओर एक बयान जारी कर यह जानकारी दी गई है। बयान के अनुसार, 'उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने 4 अप्रैल, 2025 को हुई अपनी बैठक में पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरुण पल्ली को जम्मू और कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की है।
Similar Post
-
चक्रवात का खतरा: ओडिशा ने संवेदनशील इलाकों से लोगों को निकालने का काम जल्द शुरू करने का दिया निर्देश
भुवनेश्वर, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना ग ...
-
एनआईए ने मिजोरम में 236 किलो से अधिक मेथामफेटामीन की जब्ती मामले में एक और आरोपी को पकड़ा
नई दिल्ली, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (ए ...
-
कुलगाम मुठभेड़ में लतीफ भट समेत 2 लश्कर आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता
नई दिल्ली, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले ...
