कांकेर में पुलिस ने नक्सल नेता प्रभाकर के दो सहयोगियों को किया गिरफ्तार
कांकेर, रविवार, 06 अप्रैल 2025। छत्तीसगढ़ के कांकेर में पुलिस ने नक्सल नेता प्रभाकर के दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया। कांकेर पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तारी की पुष्टि की। दोनों नक्सली रमेश कुमार और चिन्तु ताम्रकार अनेक घटनाओं में प्रभाकर के साथ रह चुके हैं। उन पर प्रभाकर को इलाज के लिए शहर ले जाने एवं उसकी पत्नी रावघाट एरिया कमेटी कमांडर राजे कांगे को आश्रय देने का आरोप है। उत्तर बस्तर कांकेर जिले में लगातार नक्सलियों पर नकेल कसा जा रहा है और इसी क्रम में कल कांकेर पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। कांकेर पुलिस ने इन गिरफ्तारियों का शनिवार को खुलासा किया। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। पुलिस इसे बड़ी कामयाबी मान रही है।
Similar Post
-
चक्रवात का खतरा: ओडिशा ने संवेदनशील इलाकों से लोगों को निकालने का काम जल्द शुरू करने का दिया निर्देश
भुवनेश्वर, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना ग ...
-
एनआईए ने मिजोरम में 236 किलो से अधिक मेथामफेटामीन की जब्ती मामले में एक और आरोपी को पकड़ा
नई दिल्ली, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (ए ...
-
कुलगाम मुठभेड़ में लतीफ भट समेत 2 लश्कर आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता
नई दिल्ली, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले ...
